当前位置:主页 > 国内 >

初恋这件小事

क्या कोयलांचल की धरती अब जानलेवा बन गई है? धमाके के साथ फटी जमीन, समा गई महिला_我的网站

偷天换日

A |     8月25日消息,马斯克日前在社媒平台X表示,一旦星舰能够每周稳定飞行数次,就应将SpaceX极其稀缺的工程和生产资源转向星舰,将发射频次提升至每日数次,这意味着将逐步停止发射猎鹰系列火箭。

B |     जागरण संवाददाता, धनबाद (केंदुआ)। वो बुधवार की सुबह थी, जब गोधर मोड़ पर रहने वाले सोनू सिंह के घर के बाहर सबकुछ सामान्य था। अचानक एक तेज धमाका हुआ और जमीन ने अपना एक हिस्सा खोल दिया।,इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता घर की सदस्य अंजू देवी, जो कपड़े सुखाने बाहर निकली थीं, उसमें गिर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोधर मोड़ के निकट धनबाद-बोकारो मार्ग के समीप रहने वाले सोनू सिंह के घर के दरवाजे पर बुधवार की सुबह अचानक तेज आवाज के साथ गोफ बन गया। उस समय वहां सोनू की बहन थी, जो उसमें समा गई। यह देख कोहराम मच गया।,स्वजन का शोरगुल सुन आसपास के लोग दौड़े। सभी ने मशक्कत के बाद अंजू देवी को गोफ से बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। सूचना पाकर विधायक राज सिन्हा मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए बीसीसीएल के अधिकारियों से बातचीत की।,

रक्षाबंधन पर मायके आई थी बहन

इस घटना से स्थानीय लोगों में भय है। दरअसल, अंजू देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके आईं थीं। कपड़े सुखाने के लिए घर से बाहर निकलीं थीं, तभी अचानक गोफ बन गया। वह संभल भी नहीं सकीं, उसकी चपेट में आ गईं। तभी उनके घर दूध देने के लिए मनोज यादव पहुंचे थे। उन्होंने शोर मचाया व जानकारी सोनू सिंह के पिता देवराज सिंह को दी।

सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला

सोनू के भांजे साहिल सिंह ने तुरंत बांस और सीढ़ी की व्यवस्था। आसपास के लोग तब तक आ गए थे। सभी ने उनको सीढ़ी के सहारे बाहर निकाला। सोनू के भाई मनोज ने बताया कि उनका घर रैयती जमीन पर है।,अंजू देवी का कहना है कि अचानक गोफ में गिरने पर उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। वे अंदर ही बैठ गईं। गोफ के अंदर गैस नहीं थी, इसलिए जान बच गई। अधिकारियों ने कराई गोफ की घेराबंदी कुसुंडा एरिया के अधिकारी और केंदुआडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।,बीसीसीएल अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली, गोफ की घेराबंदी करा दी। पीड़ित परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाने की उन्होंने बात कही गई है। भाजपा नेता राजेश गुप्ता और विजय हलवाई ने बताया कि सोनू सिंह के घर के पास पुराना हवा चानक और बालू बैंकर था। बाद में बैंकर बंद हो गया, लेकिन इसकी ठीक से भराई नहीं होने के कारण यह घटना घटी।,यह कोई पहला मौका नहीं है, जब झरिया के कोयलांचल में जमीन धंसने की ऐसी घटना हुई हो। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंद हो चुके खदानों व आसपास एरिया में बालू बैंकरों की सही भराई नहीं होने से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन ने गोफ की घेराबंदी कर दी है, पर लोगों के मन में डर है कि क्या अगली बारी उनकी हो सकती है?。

C | (界面)原文链接。

Current article:http://www.bainangmieruopanglaomen.sbs/news/20260826_142.doc

Published on:21:50:13


相关新闻

最后更新

热门新闻